प्रयागराज, मई 6 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दिव्यांग कोटा के तहत प्रवेश लेने वाले दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। डीन छात्र कल्याण कार्यालय के अनुसार सभी उम्मीदवारों को मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय से नवीनतम जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसमें चश्मे के साथ दृश्य तीक्ष्णता, फंडस जांच और रंग दृष्टि प्रमाणित होना जरूरी है। यह रिपोर्ट विभागाध्यक्ष की ओर से हस्ताक्षरित व मुहर लगी होनी चाहिए। निर्धारित समय पर मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत न होने पर अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.