रायबरेली, अप्रैल 27 -- रायबरेली, संवाददाता। के डी हिंदी शोध संस्थान की साहित्यकार एवं प्रिंसिपल डॉ. चम्पा श्रीवास्तव के निबंध संग्रह "दृष्टिकोण" का विमोचन एवं काव्य पाठ के डी फार्म हाउस लालूपुर खास में आयोजित किया गया। विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि महावीर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरचंद पुर के प्रबन्धक अवधेश बहादुर सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव ने की। समारोह का संचालन डॉ. संत लाल ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 'दृष्टिकोण' निबंध संग्रह की विशेष चर्चा करते हुए कहा कि अपने सरल शब्दों में लेखिका ने समाज की विविध समस्याओं पर प्रकाश डाला है। डॉ. आर बी श्रीवास्तव ने कहा कि साहित्य समाज का मार्गदर्शन करता है। विमोचन समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों मे निशिहर, कृष्ण कुमार पाण्डेय, दुर्गेश, शशि...