दृश्यम 3 के दर्शकों ने सिनेमा हॉल में की तोड़फोड़, फिल्म के बीच इस बात पर भड़के
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अक्टूबर 3 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में दृश्यम 3 की रिलीज के दिन ही भारी बवाल हो गया। शहर के मोतीझील स्थित एक मशहूर सिनेमा हॉल में दर्शकों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ कर दी। इससे मूवी शो के दौरान सिनेमा हॉल में अफरातफरी मच गई। हालात बेकाबू होने पर सिनेमा हॉल के कर्मचारियों ने पुलिस बुला ली। उन्होंने हंगामा एवं तोड़फोड़ कर रहे 5 युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि सिनेमा हॉल में शुक्रवार को रिलीज हुई दृश्यम 3 देखने आए दर्शक बीच में लंबा विज्ञापन चलाने पर भड़क गए। जानकारी के अनुसार, हंगामा कर रहे युवक सिनेमा हॉल में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 3 देखने गए थे। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि फिल्म के इंटरवल के बाद शो दोबारा शुरू करने के बजाय लगभग एक घंटे से अधिक समय तक केवल विज्ञापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.