समस्तीपुर, दिसम्बर 18 -- समस्तीपुर। जिले में ठंड बढ़ने के साथ घने कोहरे ने कोहरा आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार को सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम हो जाने से सड़क यातायात दोहपर तक प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और चालकों को दिन में भी हेडलाइट व फॉग लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। सुबह के वक्त स्कूल जाने में छोटे बच्चे को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए वाहन चालक सतर्कता बरत रहे हैं। गुरुवार की दोपहर सिर्फ एक घंटे के लिये धूप निकली लेकिन उसमें भी ताप नहीं था। शाम होते-होते सर्द हवाओं का दौर फिर से शुरू हो गया। मौसम विभाग ने ठंड और कुहासे को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.