वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के दृश्यकला संकाय स्थित अहिवासी कला दीर्घा में सोमवार को डॉ. बीना एस. उन्नीकृष्णन की राष्ट्रीय भ्रमणशील प्रदर्शनी लगाई गई। 'एका-द वन' शीर्षक वाली प्रदर्शनी में कलाकार ने 64 योगिनियों की संपूर्ण समकालीन चित्र शृंखला तैयार की है। 16 राज्यों की 81 दिवसीय यात्रा के 10वें पड़ाव के रूप में वाराणसी पहुंची हैं। आहिवासी कला दीर्घा में यह प्रदर्शनी 2, 3 और 5 मार्च को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। चित्रकार ने बताया कि 'एका-द वन' 9वीं से 12वीं शताब्दी के मध्य निर्मित भारत के ऐतिहासिक वृत्ताकार योगिनी मंदिरों से प्रेरित है। यह प्रदर्शनी योगिनियों को सृष्टि, रूपांतरण और पुनर्नवीनता की ब्रह्मांडीय स्त्री शक्ति के सजीव स्वरूप के रूप में पुनः प्रस्तुत करती है। इसके साथ प्रदर्शित की जा रही डॉक्यूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.