प्रयागराज, मार्च 19 -- विकास भवन के सरस सभागार में गुरुवार को ट्रेन ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए रोजगार मेला एवं एलुमनी मीट हुई। मुख्य अतिथि सीडीओ हर्षिका सिंह ने कहा कि दृढ़ संकल्प से दिव्यांगजन हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. आरएस वर्मा ने आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई निजी कंपनियों ने साक्षात्कार लिए। 'पंख प्रोजेक्ट' के तहत 45 दिवसीय प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। संचालन संजय यादव व धन्यवाद ज्ञापन विपिन कुमार कुशवाहा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...