आजमगढ़, मार्च 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। धूम्रपान की लत लोगों को फेफड़े, मुंह और गले के कैंसर के करीब ले जा रही है। ऐसे में अगर आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो मंडलीय अस्पताल में खुला नशा मुक्ति केंद्र आपकी मदद कर सकता है। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि युवाओं में धूम्रपान और तंबाकू की लत तेजी से बढ़ रही है। धूम्रपान से फेफड़े में जहरीला रसायन पहुंचता है, जो खून के जरिए पूरे शरीर में फैल जाता है। डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों सहित कई गंभीर गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) का प्रमुख कारण है। नशा मुक्ति केंद्र में धूम्रपान छोड़वाने के लिए निकोटिन से संबंधित दवाएं दी जाती हैं। लगातार निगरानी और उपचार के बाद लोगों की धूम्रपान की आदत पूरी तरह समाप्त हो जाती है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर होत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.