दृढ़ीकरण संस्कार बच्चों को ईश्वर के करीब लाता है: बिशप
सिमडेगा, मई 30 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड में समसेरा मिशन में दृढ़ीकरण संस्कार का आयोजन किया गया। मौके पर एक सौ बच्चो को दृढ़ीकरण संस्कार दिया गया। इस अवसर पर बिशप बिन्सेंट बरवा मुख्य अनुष्ठाता के रुप में शामिल थे। उनकी अगुवाई में मिस्सा पूजा हुई। इसके बाद बिशप ने सभी बच्चो को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षा रूपी संस्कार को लेकर आगे बढ़ें। दृढ़ीकरण संस्कार बच्चों को ईश्वर के करीब लाता है। उन्होंने सभी बच्चों को ईमानदार बनने का आह्वान किया। मौके पर फादर इग्नासियुश टोप्पो, फादर राजेश टोपनो आदि ने बिशप का सहयोग किया। बताया गया कि दृढ़ीकरण संस्कार से पूर्व बच्चों का धर्म क्लास का आयोजन किया गया था। जिसमें अपने धर्म के प्रति जानकारी बच्चो की दी गई।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.