उन्नाव, मार्च 23 -- हिलौली। साधना शिशु ज्ञान मंदिर में सोमवार को मुक्ती दिवस कार्यक्रम में वक्ता परमेश्वरदीन कुशवाहा ने कहा कि महापुरुषों का जन्म दूसरों के हित के लिए होता है। ज्ञानी पुरुषों की संगत में बैठने से ही मस्तिष्क का विकास होता है और मनुष्य सदमार्ग की ओर अग्रसर होता है। ऐसे मनुष्यों पर अवगुणों का भी असर नहीं होता है। उन्होंने बाबा जय गुरुदेव के अनुयायियों को मुक्ति दिवस के बारे में विस्तार से बताया। मुक्ति दिवस को लेकर अनुयायियों ने सुबह घरों में ध्वज फहराया और उपवास रखा। शाम तीन बजे उपवास का परायण किया। इस अवसर पर ब्रज किशोर, सरोज, बंदना, नीलम, सावित्री, घनश्याम, राधेश्याम व देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.