उज्जैन, मार्च 22 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना महर्षि सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शिक्षक बार-बार छात्र को पीटते दिखाई दे रहा है और दूसरे छात्र के बिस्तर पर सोने को लेकर उससे सवाल करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। मामला 15 मार्च की रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छोत्र को किसी दूसरे छात्र के बिस्तर पर सोने जैसी मामूली बात को लेकर बच्चे को ऑफिस बुलाकर पीटा गया। वीडियो में बच्चा दर्द से कराह रहा है, लेकिन वहां मौजूद अन्य लोग उसे बचाने के बजाय चुपचाप देखते रहे। I highly condemn, beating the student such mercilessly allegedly at...