वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को युवा महोत्सव 'उड़ान' एवं 'स्पंदन' में विजयी प्रतिभगियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने कहा कि हमें दूसरों से प्रतिस्पर्धा की बजाए स्वयं से स्पर्धा करनी होगी। यह आत्ममंथन युवाओं को निराशा के भाव से दूर रखेगा। मुख्य अतिथि के साथ प्राचार्य प्रो. मिश्रिलाल, उप प्राचार्य प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल और छात्र सलाहकार डॉ. विकास कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए। प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कुल 40 स्पर्धाओं में 200 से ज्यादा प्रतिभागी विजयी हुए। इनमें सूर्यांश चतुर्वेदी, उत्कर्ष तिवारी, कुमार हर्ष, दिव्यांश सोनी एवं अमित कुमार, गोविंद नारायण वैभव, राम दूबे, समृद्धि श्री, सि...