अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के सेंट पीटर्स इंटर कालेज में गुड फ्राइडे मनाया गया। फादर फ्रेडरिक डीसोजा एवं बैपटिस्ट डीसोजा के निर्देशन में विद्यालय के बच्चों ने नाटक का मंचन कर लोगों को सच्चाई, सहनशीलता और दूसरों के प्रति दया भाव रखने की सीख दी। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन यीसु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, जिसे उनके जीवन का सबसे बड़ा बलिदान माना जाता है। यह दिन प्रेम, त्याग, करुणा और क्षमा का प्रतीक है। समस्त ईसाई समुदाय मानता है कि यीसु ने मानव के पापों के प्रायश्चित के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस दिन लोग उपवास रखते हैं, प्रार्थना सभाओं में भाग लेते हैं और चर्च में विशेष आराधना करते हैं। सेंट पीटर चर्च अकबरपुर में ईसा मसीह के क्रूस पर चढ़ाए जाने की घटनाओं का नाटकीय चित्...