मॉस्को, मार्च 28 -- पाकिस्तान, अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में चौधरी बनने चला है। वह इस युद्ध में मध्यस्थता करके शांतिदूत बनने की मंशा पाले हुए है। लेकिन अफगानिस्तान के तनाव पर वह पूरी तरह से खामोश है। यहां तक वह रूस के मध्यस्थता करने संबंधी सवालों का जवाब भी नहीं दे रहा है। इस बारे में रूस का बयान आया है। इसके मुताबिक रूस ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है। अब तक दोनों देशों में से हालांकि किसी भी पक्ष ने इसकी औपचारिक मांग नहीं की है। रूसी विदेश मंत्रालय के सलाहकार और अफगानिस्तान के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत ज़मीर काबुलोव ने कहाकि यदि दोनों पक्ष अनुरोध करते हैं तो रूस मध्यस्थता के लिए तैयार है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिली है।कई हवाई हमलेगौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में...