नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- हर कोई चाहता है कि लोग उन्हें एक कॉन्फिडेंट, समझदार और मैच्योर इंसान समझें। लेकिन कई बाद हमारा ही बिहेवियर और छोटी-छोटी बातें लोगों के सामने हमारी गलत इमेज बना देती हैं। लोगों को अक्सर पता भी नहीं होता लेकिन वो अनजाने में ऐसा बर्ताव कर रहे होते हैं, जिसे देखकर सामने वाला उनके बारे में गलत धारणा बना लेता है। ऐसे लोगों को हर कोई बेवकूफ समझता है और ज्यादा सीरियस नहीं लेता। इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप कम समझदार हैं, लेकिन कई बार अनजाने में ही हम ऐसी आदतें रिपीट कर देते हैं जो सामने वाले के आगे हमारी पर्सनेलिटी की धज्जियां उड़ा देती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जो आपको दूसरों के आगे बेवकूफ दिखा सकती हैं।दूसरों की बात बीच में ही काट देना कई लोगों की आदत होती है कि वो सामने वाले को अपनी बात पू...