इटावा औरैया, फरवरी 25 -- इटावा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को दो परीक्षार्थियों को दूसरे के स्थानों पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। एक को सुबह की पाली में और एक को शाम की पाली में पकड़ा गया। इससे पहले परीक्षा के पहले दिन ही एक मुन्ना भाई पकड़ा गया था। बुधवार को हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा देने आए एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया। इसे पुलिस को सौंप दिया गया है। बुधवार को ही शाम की पाली में एक छात्रा को भी इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान की दूसरी छात्रा के स्थान पर परीक्षा देेते हुए पकड़ा गया। दोनों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। बुधवार को बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल विज्ञान का प्रश्नपत्र कराया गया था। यहां स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऊसराहार के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र जिला पंचायत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में है। इस...