शाहजहांपुर, जून 3 -- मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयरमैन डा. पूजा कसाना ने कार्यभार संभालने के दूसरे ही दिन प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत परखी। मंगलवार को उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई और जनसुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर और सार्वजनिक शौचालय में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी दी। चेयरमैन ने प्रधान लिपिक सुरेंद्र गंगवार से सफाई कर्मियों की संख्या और कार्य विभाजन की जानकारी ली। सफाई पर्यवेक्षकों से वार्डवार रिपोर्ट तलब करते हुए स्पष्ट कहा कि सफाई कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने वाहनों और कर्मियों की कमी की बात रखी, जिस पर व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन दिया गया। यह भी पढ़ें- दूसरे ही दिन एक्शन मोड में दिखीं चेय...