लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ विश्वविद्यालय दो की जगह एक मिड सेमेस्टर परीक्षा

इंजीनियरिंग के सिलेबस में बड़े बदलाव की तैयारी उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से पाठ्यक्रम बदले जाएंगे लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने मंगलवार को द्वितीय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, अनुशासन और शैक्षणिक विकास की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिकारियों के साथ बैठक कर पाठ्यक्रमों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप बनाने पर जोर दिया। बैठक में इंजीनियरिंग शिक्षा में कई महत्वपूर्ण बदलावों के प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। इनमें सभी शाखाओं के लिए प्रथम सेमेस्टर का पाठ्यक्रम समान रखने, ब्रांच चेंज की सुविधा तृतीय सेमेस्टर के बजाय द्वितीय सेमेस्टर की शुरुआत में उपलब्ध कराने और दो मध्यावधि परीक्षाओं क...