लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर (बरसेन) निवासी प्रदीप वर्मा ने गांव के विशेष समुदाय के कुछ लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है और पलायन करने को मजबूर हो सकता है। प्रदीप वर्मा ने थाना फरधान में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने विभिन्न हिंदू संगठनों से भी न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के विशेष समुदाय के कुछ लोग उनके घर के पास जूठन और मांस की हड्डियां फेंक देते थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया और ऐसा न करने को कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया इसमें प्रदीप और उनके परिवार की महिलाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.