बदायूं, जनवरी 23 -- बदायूं। कस्बे में गुरुवार शाम उस वक्त तनाव फैल गया, जब बाहरी मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं ने ढोलक-बाजे के साथ हिंदू बस्ती की ओर जुलूस निकाल दिया। बस्ती में जुलूस पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाली। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद पुलिस देरी पहुंची। धीरे -धीरे मौके पर भीड़ जुटने लगी और माहौल गर्माने लगा। स्थिति बिगड़ती देख सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जुलूस निकाल रहे सभी लोगों को थाने ले जाकर स्थिति पर नियंत्रण किया। जुलूस में शामिल अधिकांश लोग गैर जनपद के बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान और पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। पुलिस की सक्रियता से कस्बे की फिजा बिगड़ने से बच गई और किसी भी अप्रिय...