नोएडा, दिसम्बर 10 -- दनकौर, संवाददाता। कस्बे निवासी युवती ने अपनी मर्जी से दूसरे समुदाय के युवक से शादी कर ली। युवती ने अब अपने परिवार से अपनी और पति की जान का खतरा जताया है। युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। इसके अलावा पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने कहा कि उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसने बालिग होने के नाते किसी भी प्रकार के दबाव के बिना आठ दिसंबर को दिल्ली स्थित मंदिर में दनकौर निवासी राहुल के साथ शादी की। उसके परिजन इस रिश्ते से नाराज हैं और उनकी ओर से उसे और उसके पति को जान का खतरा है। युवती ने बताया कि परिवार से मिल रही धमकियों के चलते वह और राहुल भयभीत हैं। इसी वजह से उसने दनकौर पुलिस और पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर को प्रार्थना पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि उसके पर...