हाथरस, अप्रैल 21 -- कस्बा मुरसान क्षेत्र के एक गांव के पास में मजदूर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुरसान क्षेत्र के नवीपुर छोटुआ गांव में मारपीट के आरोप में दो नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना 11 अप्रैल 2026 को रात करीब 9 बजे नवीपुर छोटुआ पुलिया के पास हुई। शिकायतकर्ता नाजिम पुत्र इस्माइल निवासी गांव जवार,थाना इगलास ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वो अपने साथी मजदूरों के साथ मजदूरी करके घर लौट रहे थे। तभी काना पुत्र करुआ और वीरू पुत्र ओमी, निवासी छोटुआ, तथा पांच अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। नाजिम के अनुसार, आरोपियों ने दूसरे समुदाय से होने के कारण गाली-गलौज की। जब उन्होंने और उनके साथियों ने इसका विरोध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.