पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत। दूसरे समुदाय के युवक ने गोबर डालने गई युवती के फोटो खींच लिए। जब युवती के पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनकी पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री गोबर डालने के लिए दरवाजे के बाहर गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही दूसरे समुदाय के याशीन ने उसकी पुत्री के अपने मोबाइल से फोटों खींच लिए। इस बात की जानकारी तुरंत पुत्री ने घर आकर उसे बताई। इसके बाद वह आरोपी के घर शिकायत करने गया। शिकायत करने से नाराज होकर आरोपी आरोपी याशीन, फारूख, हसन और एक अज्ञात युवक ने मिलकर उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.