पीलीभीत, फरवरी 20 -- मामूली कहासुनी पर युवक से मारपीट करते हुए फावड़े से हमला कर दिया गया। जिससे युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक का मेडीकल कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम जंगरौली पुल निवासी मोहम्मद उस्मान पुत्र नवाब हुसैन ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 19 फरवरी को दोपहर में गांव के ही प्रवेश कुमार पुत्र श्याम लाल ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.