पीलीभीत, मई 11 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि सात मई को शाम साढ़े छह बजे वह किसी कार्य से जा रही थी। रास्ते में आयकर भवन के सामने कॉलोनी के निवासी दूसरे समुदाय का आरोपी अदनान पुत्र मोहम्मद असलम ने उसके साथ रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की, विरोध करने पर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुकदमे की विवेचना खकरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ कुमार द्वारा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.