पीलीभीत, मई 26 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने गांव चिडियादाह निवासी दूसरे समुदाय के युवक आजाद हुसैन पर बहला-फुसलाकर रुपये और गेहूं हड़पने तथा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आजाद हुसैन पुत्र इस्लाम हाजी पिछले करीब दो वर्षों से उसके संपर्क में था। आरोप है कि वह फोन पर लगातार बातचीत करता था और पति की गैरमौजूदगी में कई बार उसके घर भी आया। महिला के अनुसार आरोपी ने भरोसे में लेकर उससे करीब ढाई लाख रुपये और दो कुंतल गेहूं ले लिया। आरोप है कि रुपये वापस मांगने और बातचीत बंद करने के बावजूद आरोपी फोन करता रहा तथा रास्ते में रोककर छेड़छाड़ भी करता था। मामले से परेशान होकर महिला ने पुलिस से ...