दूसरे समुदाय के युवकों ने की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, मई 27 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम सिमरिया अनूप निवासी गुरसेवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 23 मई को शाम छह बजे वह यशवंतरी देवी मंदिर मैदान में खड़ा हुआ था। इस दौरान मुस्तकीम पुत्र अक्सर अली,फैसल निवासी मोहल्ला तकिया,मोहतसिम,मोती,जुनैद आदि लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसकी पगड़ी उतरकर गिर गई। आरोपियों ने रात करीब नौ बजे दोबारा उसको रास्ते में घेरकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर भागा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं। यह भी पढ़ें- महिला को जबरन कार में बैठाने और छेड़छाड़ करने़ का आरोप यह भी पढ़ें- रंजिश के चलते मारपीट का आरोप, पीड़ित ने कार्रवाई की लगाई गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.