सिद्धार्थ, जून 14 -- बेंवा, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मड़हला गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्रशासन पर लगभग 30 वर्षों से स्थापित कब्जे एवं आवास को हटाकर अन्य व्यक्ति को अवैध रूप से कब्जा दिलाने का आरोप लगाया है। उसने पोर्टल पर शिकायत की है। मड़हला गांव निवासी सोहराब अली पुत्र वैस मोहम्मद ने जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि टोला मड़हला में स्थित गाटा संख्या 73ख खाद की गड्ढा भूमि पर लगभग 30 वर्षों से शांतिपूर्ण रूप से काबिज एवं निवासरत था। उस भूमि पर उसका छप्पर का मकान बना हुआ था जिसमें परिवार निवास करता था। इसके अतिरक्ति उस स्थान पर खाद एवं अन्य घरेलू सामग्री रखी जाती थी। यह भी पढ़ें- इसुआपुर के सहवां में सरकारी पोखर की भूमि से हटाया अतिक्रमण उसके परिवार के रहने के लिए यही एकमात्र आवास था। भूमि पर एक नल स...