दूसरे विवि से कोर्सवर्क की पहले जांच, फिर छूट पर फैसला
मेरठ, अगस्त 25 -- दूसरे विवि से कोर्सवर्क उत्तीर्ण कर चौ. चरण सिंह विवि के कोर्स वर्क से छूट पाकर पीएचडी करने के इच्छुक छात्रों को अब जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। अन्य विवि का कोर्सवर्क अब सीधे स्वीकार नहीं किया जाएगा बल्कि पहले इसकी जांच रिसर्च एडवाइजरी कमेटी (आरएसी) करेगी। यदि आरएसी दूसरे विवि के कोर्सवर्क को सीसीएसयू के कोर्सवर्क के समतुल्य पाती है तभी छात्र को यहां कोर्सवर्क से छूट मिलेगी। ऐसा नहीं होने पर छात्रों को सीसीएसयू का छह महीने का कोर्सवर्क करना अनिवार्य होगा। सोमवार को कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई विद्वत परिषद (एसी) की बैठक में यह निर्णय हुआ। विवि ने 2023 में दूसरे विवि से कोर्सवर्क करके आए छात्रों को पीएचडी में पंजीक़ृत करते हुए कोर्सवर्क से छूट दे दी थी, लेकिन इस छूट का दुरुपयोग होने लगा। इसी क्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.