दूसरे विभाग वाले गोदाम प्रबंधकों की होगी छुट्टी, बीएसओ को प्रभार
जमशेदपुर, जून 2 -- जमशेदपुर। आपूर्ति विभाग अब दूसरे विभाग के सहायक गोदाम प्रबंधकों (एजीएम) को नहीं रखेगा। उनकी जगह प्रखंडों में संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (बीएसओ) को यह दायित्व संभालना होगा। इस आशय का आदेश खाद्य आपूर्ति विभाग से ही सोमवार को जारी हो गया। विभाग ने माना है कि दूसरे विभाग के कर्मचारियों को यह प्रभार दिये जाने की वजह से वे अपने मूल विभाग के काम में अधिक रुचि लेते रहते हैं, जिसके कारण गोदाम प्रबंधन ठीक से नहीं होता। विभाग ने आदेश दिया है कि स्टॉक का मिलान कर एक सप्ताह में सभी संबंधित बीएसओ प्रभार संभाल लें। हाल के समय में पूर्वी सिंहभूम जिले में एजीएम की मनमानी की वजह से डोर स्टेप डिलिवरी में देर और लाभुकों को राशन समय पर नहीं मिलने की शिकायतें बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- सहायक गोदाम प्रबंधकों का प्रभार अब प्रखंड आपूर्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.