मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोहारगामा गांव स्थित राम जानकी स्टेडियम में चल रहे 26वें एलसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच शनिवार को लालगंज और सुपौल के बीच खेला गया। लालगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का मौका सुपौल को दिया। सुपौल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 208 रन बनाया। इसमें राजा ने 45 और रजनीश ने 36 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए लालगंज की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 19.2 गेंद में 209 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच विक्रम को दिया गया। यह जानकारी टूर्नामेंट के आयोजन समिति के संयोजक राम हिलस राय ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...