दूसरे राज्य में दिखी कार, विवाहिता और पति का सुराग नहीं
लखनऊ, जुलाई 14 -- इटौंजा से लापता नवविवाहिता हिमांशी (26) के मायके पक्ष के लोग मंगलवार को भी दिन भर इटौंजा थाने में डटे रहे। परिजनों ने पुलिस से कहा कि बेटी को जिंदा या मृत बरामद किया जाए। पुलिस को टोल प्लाजा व दूसरी जगह की फुटेज से यह साफ हो गया है कि आरोपियों की कार दूसरे राज्य में पहुंच चुकी है। विवाहिता और फरार पति समेत अन्य ससुरालीजनों की अभी भनक नहीं लग सकी है। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस हिरासत में विवाहिता के ससुर, ननद और एक युवक से पूछताछ की जा रही है। उनके बयानों में पुलिस को अंतर मिले हैं। साथ ही जब्त डीवीआर से भी अहम सुराग हाथ लगे हैं。 यह भी पढ़ें- लव मैरिज के पांच महीने बाद विवाहिता की दहेज हत्या, पति फरार बेटी के विवाह और दहेज के आरोप सीतापुर कोतवाली नगर मछली मंडी निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.