लखनऊ, अगस्त 21 -- प्रदेश में रक्त और उसके अवयवों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को एफएसडीए ने ब्लड बैंकों पर शिकंजा कस दिया है। खासतौर पर दूसरे राज्यों से पीआरबीसी समेत रक्त अवयवों के बल्क ट्रांसफर, संक्रमित रक्त के जोखिम और रिकॉर्ड में पारदर्शिता पर निगरानी बढ़ाई गई है। इस संबंध में एफएसडीए आयुक्त डा. रोशन जैकब ने शुक्रवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने प्रदेश के करीब 200 ब्लड बैंकों की जांच में मिली अनियमितताओं के बाद सभी रक्त केंद्र संचालकों और प्रभारियों को यह निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराएं: उपायुक्तदूसरे राज्यों से रक्त केंद्रों से ट्रांसफर के नियम एफएसडीए आयुक्त की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार दूसरे राज्यों के रक्त केंद्रों से पीआरबीसी का बल्क ट्रांसफर लेने पर हर य...