मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार में सड़क परिवहन से होने वाले राजस्व की चोरी रोकने के लिए 15 दिनों तक सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। परिवहन विभाग ने सभी जिलों के परिवहन अधिकारियों, मोटरयान निरीक्षकों और प्रवर्तन अधिकारियों को अभियान चलाकर दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया है। इसे लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रियंका सिन्हा ने शुक्रवार को कवायद शुरू कर दी है। परिवहन विभाग के सचिव ने जारी पत्र में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में दूसरे राज्यों में निबंधित काफी संख्या में वाहन बिहार के विभिन्न जिलों में परिचालित हो रहे हैं। इससे बिहार सरकार को रोड टैक्स के रूप में राजस्व की क्षति हो रही है। इसे रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से लगातार 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाए। नियमों का उल्लंघ...