धनबाद, फरवरी 28 -- नगर निगम चुनाव में भाजपा से बागी होकर मेयर का चुनाव लड़ रहे संजीव सिंह ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। मेयर चुनाव में दूसरे राउंड की काउंटिंग तक संजीव सिंह ने 9944 हजार मतों से बढ़त बना ली थी। संजीव सिंह को अब तक 28377 मत मिले, वहीं दूसरे नंबर पर चल रहे जेएमएम समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को 18433 मत मिले। भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार 15789 मतों के साथ तीसरे नंबर पर और कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम 10246 मतों के साथ चौथे नंबर पर चल रहे हैं। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड का परिणाम दोपहर साढ़े तीन बजे आया। मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने पहले राउंड से ही दूसरे प्रत्याशियों पर बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। पहले राउंड में ही संजीव सिंह ने दूसरे स्थान पर रहे चंद्रशेखर अग्रवाल से लगभग 5267 मत...