दूसरे यूपीआई ऐप पर सिम की तरह पोर्ट कर सकेंगे भुगतान
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। यूपीआई के जरिए होने वाले ऑटोमैटिक पेमेंट को लेकर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इसके तहत यूपीआई ऑटो पे को पोर्ट करने लायक बनाया जाएगा, यानी ग्राहक अपने मौजूदा ऑटो पे मैंडेट को एक यूपीआई ऐप से दूसरे ऐप में ट्रांसफर कर सकेंगे। अभी ऐप बदलने पर कई बार पुराने भुगतान निर्देश को रद्द करके नए ऐप में दोबारा बनाना पड़ता है। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जो यूपीआई ऑटो पे के जरिए ओटीटी सब्सक्रिप्शन, बीमा प्रीमियम, एसआईपी, लोन की मासिक किस्त या दूसरे नियमित भुगतान करते हैं। इस नई व्यवस्था से भुगतान प्रणाली को बदलना आसान होगा और किसी जरूरी भुगतान के छूटने की आशंका भी कम हो सकती है। यह भी पढ़ें- बैंक ने गलत पैसे काट लिए? घबराइए नहीं! ऐसे वापस पाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.