रुद्रपुर, दिसम्बर 18 -- किच्छा। बुधवार को औषधि विभाग और एसओटीएफ की टीम ने ग्राम दोपहरिया में दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की थी। इसमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई थीं। इस मामले में टीम की तहरीर पर पुलभट्टा पुलिस ने दूसरे मेडिकल स्टोर संचालक हरप्रसाद पुत्र मोहन लाल निवासी ग्राम दोपहरिया को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी के मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित कुल 7700 टैबलेट, 960 कैप्सूल बरामद हुए थे। टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, मीनाक्षी बिष्ट, पूजा रानी, निधि शर्मा, पूजा जोशी, हर्षिता, प्रभारी एसओटीएफ पूरन सिंह मर्तोलिया, पंकज भट्ट, पंकज कण्डारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.