दूसरे मुकाबले में टाई ब्रेकर में रोहतास ने सारण को 3-2 से हराया
लखीसराय, अप्रैल 4 -- लखीसराय। केआरके मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के तहत खेले गए दूसरे मुकाबले में सारण और रोहतास की टीमों के बीच बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच देखने को मिला। दोनों ही टीमों ने पूरे मुकाबले के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। निर्धारित समय तक कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी, जिसके कारण मैच का निर्णय टाई-ब्रेकर के जरिए किया गया। टाई-ब्रेकर में रोहतास की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सारण को 3-2 से पराजित कर अगले चक्र में अपनी जगह पक्की कर ली। इस दौरान रोहतास की गोलकीपर खुशबू कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और महत्वपूर्ण बचाव करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट खेल के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच के दौरान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.