अमरोहा, अप्रैल 24 -- अमरोहा। जिले में लागू ऑब्जेक्टिव इवेल्यूऐशन सिस्टम के तहत मार्च माह की रैंकिंग में भी थानाध्यक्ष सैदनगली विकास कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। पूरे महीने की गई कार्रवाई के आधार पर उन्होंने 2829.2 अंक हासिल कर बाकी थाना प्रभारियों को लगातार दूसरे महीने पछाड़ दिया। टॉप रैंकिंग के बूते वह कॉप ऑफ-द-मंथ चुने गए। वहीं, अमरोहा सर्किल से जिवाई चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार, मंडी धनौरा सर्किल से प्रभारी चौकी चौपला सुधीर तोमर ने भी पहले पायदान पर अपनी जगह बनाई। प्रभारी निरीक्षक हसनपुर राजेश तिवारी ने 1547.7 अंक हासिल कर दूसरा तो वहीं प्रभारी निरीक्षक गजरौला मनोज कुमार ने 1349.4 अंक से इस सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉप ऑफ-द-मंथ चुने गए उपनिरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में मार्च माह में सैदनगली पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.