दूसरे भी जारी रहा आमरण अनशन
आजमगढ़, जून 28 -- निजामाबाद। जर्जर सड़क समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर शेरपुर तिराहा स्थित आंबेडकर पार्क में अरुण कुमार मिश्रा उर्फ लालू का आमरण अनशन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। इधर अनशन पर बैठे लोगों से बात करने के लिए न तो तहसीलदार मौके पर आए और न ही पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर। धरने के संयोजक अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि उनकी मांग निजामाबाद की जनता के लिए अति आवश्यक है। आमरण अनशन पर बैठे लोगों में भरत यादव, सरवन यादव, अकरम, सिंटू विश्वकर्मा, प्रभात श्रीवास्तव, अजय पांडेय, अंकित मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.