दूसरे ब्रांड का भी पानी मिलेगा स्टेशन पर
बगहा, सितम्बर 6 -- बेतिया। स्टेशनों पर यात्रियों को पैक्ड पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने नई व्यवस्था लागू की है। अब रेल नीर उपलब्ध नहीं होने और इसकी कमी होने पर स्टैटिक कैटरिंग यूनिटों से अन्य स्वीकृत कंपनियों के पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर की बिक्री की जा सकेगी। रेलवे ने 10 ब्रांडों को बिक्री की मंजूरी दी है । यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए पैक्ड पानी की अधिकतम बिक्री दर भी तय कर दी है। इसके तहत 1 लीटर की बोतल अधिकतम 14 रुपए और 500 एमएल की बोतल 9 रुपए में ही बेची जा सकेगी। इससे यात्रियों से मनमानी कीमत वसूले जाने पर रोक लगेगी। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत ब्रांडों की बिक्री निर्धारित शर्तों के अनुसार ही की जाएगी। वही बिसलेरी ब्रांडों के पैक्ड पानी की बिक्री पर रोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.