अल्मोड़ा, मार्च 21 -- अल्मोड़ा। रीप के तहत दूसरे बैच के प्रशिक्षण का शुभारंभ परियोजना निदेशक केएन तिवारी, डीडीओ संतोष पंत, परियोजना प्रबंधक राजेश मठपाल ने किया। प्रशिक्षण में हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी, भैंसियाछाना और द्वाराहाट के क्लस्टर स्तरीय संघ के नवनियुक्त कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में 70 प्रतिभागियों को विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी। प्रतिभागियों से मनोयोग से प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...