दूसरे बिरादरी के लड़के से थी दोस्ती, बौखलाए पिता ने काटी बेटी की गर्दन, हत्या के बाद पहुंचा थाने
आगरा, सितम्बर 3 -- Agra Murder: आगरा जिले के गांव पचगाईं खेड़ा (एकता) में गुरुवार शाम एक पिता ने 17 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले धारदार बांके से बेटी के सिर पर प्रहार किया। इसके बाद उसकी गर्दन काट दी। हत्या के बाद पिता खुद एकता थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसने बेटी को मार डाला है। घर पर उसका शव पड़ा है। एक युवक से बेटी की दोस्ती को लेकर पिता के सिर पर खून सवार था। घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि चंद्रवीर की बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है। उसकी 17 वर्षीय बेटी लविश्का इंटरमीडिएट की छात्रा थी। गांव के एक युवक से उसकी दोस्ती थी। युवक दूसरी बिरादरी का है। मंगलवार शाम सात बजे लविश्का घर पर बताए बिना चली गई थी। रात करीब एक बजे वापस लौटकर आई। इस बात को लेकर घर में दो दिन से क्लेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.