प्रयागराज, सितम्बर 11 -- डीएलएड 2026 सत्र में प्रवेश के लिए दूसरे फेज के पहले चरण का आवंटन शुक्रवार को जारी हो गया। गैर राज्य के अभ्यर्थियों के साथ ही आरक्षित वर्ग के आवंटन न पाने वाले 24529 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के पोर्टल पर संस्था का विकल्प दिया था जिसके आधार पर 22112 को सीट आवंटित की गई। अब ये अभ्यर्थी 12 से 24 सितंबर तक आवंटित संस्था में अभिलेखों की जांच करवाते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे। अब तक डायट की 6875 और निजी कॉलेजों की 60536 कुल 67411 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की जा चुकी हैं। प्रवेश पाने का अंतिम अवसरडीएलएड प्रशिक्षण 2026 प्रवेश के द्वितीय चरण के अंतिम चक्र की कार्यवाही 11 से 15 सितंबर तक संपन्न होगी। इसमें उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्य के ऐसे सभी अभ्यर्थी जिनका अभी तक प्रवेश एवं संस्था आवंटन न...