दूसरे प्रदेशों से आने वाली सब्जियों के दामों में तेजी
लखनऊ, मई 26 -- दस दिन में डीजल के दामों में सात रुपये से अधिक की हो चुकी बढ़ोतरी का असर एक फिर दूसरे प्रदेशों से आने वाली सब्जियों और फलों पर पड़ा है। माल ढुलाई महंगी होने के कारण सब्जियों के दामों में जहां दो से पांच रुपये तो वहीं फलों में पांच से 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। विक्रेताओं का कहना है कि माल लेकर बाहर से आने वाले ट्रकों और फिर स्थानीय स्तर पर फुटकर दुकानों तक इन्हें पहुंचाने वाले छोटे कॉमर्शियल वाहनों ने माल ढुलाई के दाम बढ़ा दिए हैं, जिसके कारण ही यह तेजी आई है। खास बात है कि रूटीन में खाई जाने वाली सब्जियों के दाम नहीं बढ़े हैं। सब्जी विक्रेता आरिफ कहते हैं कि शिमला मिर्च, बींस, लहसुन, आलू और टमाटर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां आलू 18 रुपये में था वहीं अब 20 रुपये किलो बिक रहा है। लहसुन के दाम तेजी से बढ़े हैँ, यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.