चक्रधरपुर, मई 31 -- ​सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह केसीसी मेगा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक जगत माझी उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। किसानों और कृषक मित्रों को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पलायन पर अंकुश लगाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा ​दूसरे प्रदेशों में जाकर 12 घंटे की कठिन मजदूरी करने से कहीं बेहतर है कि हम अपने खेतों में रोजाना चार घंटे ईमानदारी से मेहनत करें। यदि हम कृषि और पशुपालन को गंभीरता से अपनाएं, तो किसी को भी अपनी माटी छोड़कर पलायन करने की नौबत नहीं आएगी। ​विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्...