दूसरे प्रदेशों के कांवड़िया बढ़ रहे अपने शिवालयों की ओर
बागपत, अगस्त 6 -- दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना कावड़ मार्ग पर भगवा वस्त्र धारण कर रंग बिरंगी कांवड़ कांधे पर लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त सभी को आकर्षित कर रहे है। देशभक्ति गीतों से भी पूरा वातावरण गूंज रहा है। झांकी वाले कांवड़ को देखकर हर कोई अपनी जगह ठहर जाता है शाम को तो कांवड़ मार्ग पर कावड़ियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ उमड़ रही है। भगवान आशुतोष के भक्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हरिद्वार से बड़ी सख्या में कांवड़ियों ने कांवड़ यात्रा शुरू कर अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहे है। अब तो झांकी वाली कांवड़ भी आना शुरू हो गई हैं। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश के बीच कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा बागपत हरिद्वार के लिए जाने वाले डाक कांवड़ वाहनों की संख्या भी काफी बढ रही है। महिला कांवड़िया के जत्थे भी काफी गुजर रहे है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.