बोकारो, अप्रैल 10 -- फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो कोयलांचल की ह्रदय स्थली फुसरो बाजार से अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार को चलाया गया। बेरमो अंचल अधिकारी संजीत कुमार और फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह व उनके कनीय अधिकारियों व जवानों के साथ अभियान को अंजाम देने का काम किया।सड़क किनारे फुटपाथ विक्रेताओं पर गिरी गाज : बैंक मोड़ से शुरू हुआ यह अभियान मेन रोड बाजार होते हुए आगे पुराना बीडीओ आफिस से आगे तक गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर फुटपाथ विक्रेताओं के द्वारा पथ निर्माण विभाग की जमीन तथा फुसरो नगर परिषद के द्वारा बिछाए गए पेबर ब्लॉकों पर अस्थायी विभिन्न तरह के बांस से बनी दुकानों व ठेले व गुमटियों को हटाया गया। साथ ही मार्केट के बाहर विभिन्न व्यवसाय करने वाले संचालकों के द्वारा लगाए गए बोर्ड...