बोकारो, जून 23 -- गोमिया प्रखंड के ललपनिया क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के मंगलवार को ढेंढे गांव के निकट मोबाइल टावर पर चढ़ जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब छह घंटे तक चले प्रयास के बाद पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और परिजनों के समझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतरी। इसके बाद स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक परामर्श के लिए उसे गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस के अनुसार, यह मामला एक नाबालिग से संबंधित है, जिसके संबंध में पूर्व में परिजनों द्वारा एक युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ने कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड को जेल से छोड़ो, उसी से...