बोकारो, जुलाई 24 -- डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर-5 स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के जीएम ग्राउंड में हुआ। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा, स्वांग, तेनुघाट, ललपनिया, दुग्दा, भंडारीदह एवं सरिया के खिलाड़ियों ने सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत डीएवी कथारा ने खो-खो, वॉलीबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं की मेजबानी की। मुख्य अतिथि कथारा प्रक्षेत्र के एजीएम विनोद कुमार थे। विशिष्ट अतिथियों में कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ आमिर हुसैन (डॉ राधाकृष्ण सहोदय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बोकारो के उपाध्यक्ष), माउंट सियॉन स्कूल के निदेशक संजय ठाकुर तथा रेनबो पब्लिक स्कूल के विपुल कुमार सिंह (सहोदय ...