गंगापार, अप्रैल 4 -- मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। अप्रैल महीने के शुरुआती दिनों से ही इलाके में कहीं मध्यम से कहीं तेज बारिश का सिलसिला शुरू है। शनिवार को यमुनापार इलाके में तेज हवाओं, गरज चमक के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई। वहीं रविवार को भी आसमान में बादलों की आमद बरकरार रहने और बारिश की संभावना बनी हुई है। भारत सरकार मौसम विज्ञान केंद्र मनकवार के वैज्ञानिक आकाश मिश्र ने पहले ही बादल एवं बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इलाके में दिनभर हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहने के साथ ही कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। शनिवार को सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हुई। कहीं कहीं गरज चमक के साथ लगभग एक घंटे से अधिक जोरदार बारिश दर्ज की गई। शनिवार को हुई बारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.